Saturday, 25 July 2020

होलिवुड की कुछ दिमाग हिला देने वाली फिल्में





होलिवुड मैं बनने वाली फिल्मों के कांसेप्ट बहुत ही अलग होते हैं। इनका कोई मुकाबला नहीं। प्रस्तुत है मेरी कुछ फेवरेट फिल्में और उनके बारे में कुछ बातें।


ध मेट्री्क्स 
वोचास्की ब्रधर्स (अब वोचास्की सिस्टर्स) की यह फिल्म अपने समय से आगे की फिल्म थी। यह स्टाईलिश फिल्म ट्रायोलोजी की मायाजाल ईतनी अद्‍भुत थी की ईसे देख कर कई लोग कहानी समज ही नहीं पाते थे और फिल्म दोबारा देखते रहते थे। मेट्रीक्स के एक्शन सीन भी ईतने अलग और मशहुर थे की आप दर्शक सिर्फ एक्शन देखने के लिए भी जा सकता था, कहानी तो दूर की बात थी।
ईस फिल्म ने सनातन विचारधारा को आधार रख कर ईस फिल्म की कहानी डेवलप की थी। पहली फिल्म तो फिल्म सच्चाई और मायाजाल के बीच का पर्दा उठाते उठाते खत्म हो गई। दुसरी फिल्म में मशीन और ईन्सानो की लड़ाई की पुर्वतैयारी दिखाई गई। ईन सबके बीच हीरो और विलन का केरेक्टर मज़बुत होता रहा जो दर्शको के लिए उताहवर्धक था। तीसरी कहानी में मशीन और ईन्सानों की लडाई दिखाई जिसका हीरो अंत करता है।
ईस फिल्म में मेट्रीक्स वाला हिस्सा यानी की मायाजाल जब दिखाया जाता था तब उसका कलर ग्रेडींग - हरे रंग का होता था। जो एक एलग ही 'लुक और फील' देता था। साथ ही उलझे हुए संवाद और कहानी फिल्म को बहुत स्ट्रोंग बना रहे थे। ईस फिल्म के तीनों भाग सुपर हीट रहे और लोग ईन्हें आज भी उतना ही पसंद करतें जितना की पहले। यह फिल्म दरअसल पुरानी हो ही नहीं सकती!

ईन्टरस्टेलर
क्रिस्टोफर नोलनने अपने मनपसंद संगीतकार हेन्स झीमर को अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए कहा की एक एसी कहानी के लिए पृष्ठ संगीत चाहिए जिसमें एक पिता अपने पुत्री को आखरीबार मिलता है। हेन्स झीमरने वह संगीत तैयार तो किया लेकिन वे शायद जानते ही नहीं थे की यह एक स्पेस मुवी है! क्रिस्टोफर नोलन की यही सोच ईस फिल्म को ईतना बहेतरीन बना दिया की ईस फिल्म को देख कर दर्शक और विवेचक अचंबित हो गए!
ख़त्म हो रही दुनिया में एक साईन्टीस्ट पायलट को अचानक एसे मिशन पर जाना होता है जिसमेंं पुरी दुनिया को बचाना होता है। हीरो अपनी बच्ची को आखरीबार गले लगा कर मिशन पर चला जाता है। उसके बाद एक एसा रोमांचकारी सफर शुरु होता है जो दर्शको को बांधे रखता है। स्पेस सायन्स के बारे में हमने जो कुछ भी सुना है उससे भी बढ कर घटनाएं हमें देखने को मिलती है। ब्लॅक होल, समय का सापेक्षवाद, चौथा डाईमेन्शन वगैरह दिमाग घुमा देनेवाली थियरी हमें फिल्म को बार बार देखने को कहती है। आखिरकार मिशन पुरा होता है लेकिन, सब कुछ पुरी तरह बदल गया था।

ईन्सेप्शन
नोलन की ईन्टरस्टेलर से पहले एक एसी फिल्म आई थी जिसने सोशियल मिडिया में १०में से १० अंक प्राप्त किए थे। कहानी सच्चाई और सपने के बीच की है। जैसे की नोलन की अगली फिल्म में सफर अंतरिक्ष में होनेवाला था, ईस फिल्म में सफर सपनों में हुआ। एक सपना और उस से जुडे कई दोस्त और दुश्मन! यह कोन्सेप्ट कुछ कुछ मेट्रिक्स जैसा था। अगर सपने में ईन्सान मर जाता है तो असलीयत में भी मर जाता है। मज़े की बात यह थी की यह सपना है या सच्चाई, यह सभी को भ्रमित करता रहता था। यह डाईरेक्टर नोलन की खूबी रही है की वह अपनी कई फिल्मों में एसा कर चूके थे। सभी ने यह मुवी जरुर देखी ही होगी। आपको ईन्टरस्टेलर और ईन्सेप्शन, ईन दोनों फिल्मों से कौन सी अधिक पसंद है यह कोमेन्ट कर कर के जरुर बताएं।

मेन ईन ब्लेक
यह फिल्म वैसे तो एक कॉमेडी फिल्म का चोला पहने हुई है, लेकिन वास्तव में यह फिल्म भी एक अलग दुनिया की बात करती है। जिस पर अगर नोलन जैसे डिरेक्टर फिल्म बनाते तो अत्यंत भयावह होती। लेकिन हर एक फिल्म एक दुसरे से अलग होती है और उनका वजूद भी अलग अलग होता है। यह फिल्म भी अपने आप में बहुत अलग और देखने लायक है।
दुनिया में पहले से ही एलियन हमारे साथ रहते आए है। हम उन्हें पहचान नहीं पाते क्युं की वे मानव की वेशभुषा में होता है। उनके द्वारा कानुन तोड़ने पर या गैरकानुनी काम करने पर उन्हें पकड कर वापस अपने ग्रह में भेज दिया जाता है| और यह काम करती सबसे रहस्यमयी एजेन्सी MIB. यह फिल्म ईसी की कहानी है। ईस फिल्म के तीन भाग आएं है और बहुत ही मज़ेदार है।


अभी के लिए ईतना ही, कोशिश है की बहुत ईस लेख का दुसरा भाग प्रकाशित किया जाए। आप सबको यह आर्टीकल कैसा और ईनमें ओर कोन कोन सी फिल्में होनी चाहिए कोमेन्ट कर के जरुर बताएं। 
 

No comments:

Post a Comment