Showing posts with label hindi songs. Show all posts
Showing posts with label hindi songs. Show all posts

Wednesday, 13 July 2022

गूंज - Movie

Goonj 1989 poster.png

गूंज (Goonj) एक एसी फिल्म थी जो मैने अब तक नहीं देखी! लेकिन ईस फिल्म के गाने मुज़े हंमेशा याद रहे। यह फिल्म का Audio Cassette मेरे पास अचानक ही आ गया। दरअसल मुझे उन दिनों हम फिल्म की ओडीयो कैसेट चाहीए थी। लेकिन पापा एसा कैसेट लाए जिस में ए साईड हम और बी साईड गूंज फिल्म के गाने थे! एसा दो तीन बार हुआ था की दो फिल्मों के गाने एक ही कैसेट में आ जाते थे। कई बार तो एकाध गाना कट भी हो जाता था। 
 
फिर कभी कभी मैं गूंज के गाने सुन लेता था। कुछ समय बाद मुज़े एहसास हुआ की गूंज के गाने मुज़े पसंद है! फिर मै वह गाने बहुत सुनने लगा। समा ये सुहाना, जवानी के दिन है, सुटा लगा लो यारों, लव टेक्नोलोजी वगैरह गाने मुझे पुरे के पुरे याद हो गए!
 
उन दिनों School में जब यह गाना में बार बार गुनगुनाने लगता तो दोस्त पुछते की यह कोन सी फिल्म का गाना है, और में यही कहानी सुनाता जो आपको अभी अभी सुनाई है।
Free Vectors, PNGs, Mockups & Backgrounds - rawpixel 
 
फिर Tape recorder का ज़माना गया और सारे कैसेट्स भी जाने कहां रख दिए गए। एमपी३ के युग में एसे पुराने और अनसुने गाने ढूंढना भी एक चेलेंज था। गूंज के गाने मुझे मिले ही नहीं। लेकिन युट्युब आने के बाद यह गाने मुज़े फिर से सुनने को मिले।

खैर, कैसेट पर Juhi Chawla और Kumar गौरव का फोटो देख कर तो लगा था की यह कोई हीट मुवी ही होगी। लेकिन वास्तव में यह फिल्म हीट नहीं थी और उस समय शायद इसके बारे में कोई जानता नहीं था। कैसेट पर पढा की संगीतकार कोई बिद्दु जी है। ईंटरनेट के युग में पता चला की बिद्दु जी फिल्मी गानों को Remix भी करतें है। 
 
अगर आपको याद हो की जब प्यार किसी से होता है का एक रीमिक्स गानों का कैसेट बडा हीट हुआ था। जिस मे मदहोश 'दिल की धडकन' गाना बहुत ही अच्छा रीमिक्स हुआ था। वह सारे गाने बिद्दु जीने ही किए थे। फिर एक और आलबम लेट नाईंटीस में आया था, सुबह सुबह जब खिडकी खोले बाजु वाली लडकी हाय... यह आलबम या फिल्म के गाने बिद्दु जीने हीसंगीत बद्ध किए थे।
 

 
सुन लिज़ीए एक गाना, हो सकता है आपको पसंद आए!
 

आगे पढें नरसिम्हा या  हम फिल्म के बारे में!
 

Tuesday, 5 July 2022

चित्रहार - दूरदर्शन

 


Chitrahar - Doordarshan
 
Filmy Songs, जिन्हें देखने का एक ही ज़रिया था, चित्रहार। लेकिन यह पहले एक ही दिन आता था - शुक्रवार को। उस दिन एक दो नए गाने और बाकी पुराने गाने देखने को मिलते।  कई बार एसा भी होता की एक ही गीत महीने में दो बार भी दिखाते। शायद लोग खत लिख कर फरमाईश करतें होंगे, एसा मुज़े लगता था। कई पुराने गाने एसे थे जो चित्रहार के कारण जरा जरा याद रह गए थे। Old songs को शुट अगर किसी गार्डन में किया होता था... मुझे लगता था की यह हमारे किसी शहर काही गार्डन है!
 
फिर अचानक साप्ताहीकी (Saptahiki) में दिखाया गया की चित्रहार अब बुधवार को भी आनेवाला है... बड़ों का तो पता नहीं, हम बच्चे स्कूल में डिस्कस कर के बहुत खुश हुए। जिन बेचारों को पता नहीं था, वे चोंके और मै डींगे हांकने लगा था! क्युं की हफ्ते में सिर्फ 6-7 गानों से क्या होता है! ठीक से याद नहीं लेकिन बुधवार को प्रसारित चित्रहार में अधिकत्तर नए गाने होते थे, शुक्रवार को पुराने। दो-दो बार चित्रहार का प्रसारित होना, डबल बोनस सा लगता था!

 
Rangoli - Doordarshan

कुछ समय बाद यह हुआ यह की, जैसे मैनें अपने स्कूली दोस्तों के सामने बुधवारवाले चित्रहार की डींगे हांकी थी... ठीक वैसे ही घर के पासवाले एक दोस्तने कहा की, "तुम्हें पता है रविवार को सुबह भी फिल्मी गाने आते है?" मैने ईनकार में सर हिलाया तो उसने बताया की एक नया प्रोग्राम शुरु हुआ है, जिसमें चित्रहार की तरह रविवार सुबह गाने दिखाए जाते है।
 
खुशी खुशी घरवालों को यह बात बताने के बाद रविवार को जब टीवी चालु कर के देखा, सचमुच! सचमुच फिल्मी गाने आ रहे थे! रंगोली का वह एपिसोड देख कर ईतनी खुशी मिली की क्या बताउं! क्युं की कभी कभी जब सुबह स्कूल जाने से पहले टीवी चालु कर के देखता तो उस में एसा कुछ होता ही नहीं था। सुबह में पहली बार फिल्मी गानें देखने का अवसर तो रंगोली ने ही दिया, जिससे रविवार के दिवस की बहुत शानदार शुरुआत होती थी!
 
खैर, अब तो एक क्लिक से दुनिया का कोई भी गाना देखा/सुना जा सकता है। यह भी कोई सुख है भला!!!
 
आगे पढे दुरदर्शन की और भी यादों के बारे में! शोले  ।  नटखट रानी बडी सयानी